बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी और भाजपा के भ्र्ष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस- प्रतिभा सिंह

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी और भाजपा के भ्र्ष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों को भाजपा के जुमेलबाजी से मुक्त करवाएगी, इसके लिए उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने को कहा।

आज चम्बा में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित नव संकल्प चिंतन शिविर में मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस बड़ी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव मैदान में जीत की क्षमता रखने वाले नेता को ही चुनाव मैदान में उतारेगी।

मुकेश अग्निहोत्री के बोल

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने इस दौरान कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही कर्मचारियों को पक्की नोकरी के साथ पेंशन भी देगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस आउट सोर्स में ठेकेदारों के शोषण से मुक्त करवाएगी। मुकेश ने कहा की मुख्यमंत्री जयराम रिवाज बदलने की बात करते है पर कहा कि कांग्रेस सरकार को बदेलगी।

मुकेश ने कहा कि मुख्यमंत्री के नक्शे में चम्बा जिला ही नही है। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर में उड़ते है जमीन पर कम ही चलते है। उन्होंने कहा कि अब चुनावो के समय झूठ की गारंटी लेकर घूम रहे है।प्रदेश पर 85 हजार करोड़ का कर्ज हो गया है और मुख्यमंत्री घोषणाएं करने में जुटे है।

मुकेश ने कहा कि प्रदेश में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है। उन्होंने आरोप लगाया की पुलिस भर्ती पेपर लीक नही नीलाम किया गया। उन्होंने कहा कि अब भाजपा प्रदेश में अब ढूंढे नही मिलेगी उनके पाप का घड़ा भर चुका है और प्रदेश में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बनेगी।

आशा कुमारी के बोल

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने कहा कि प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में मुकेश अग्निहोत्री के दिशा में प्रदेश में कांग्रेस की जीत का मार्ग प्रशस्त हुआ है।उन्होंने कहा कि आज भले ही वीरभद्र सिंह भले ही आज हमारे बीच नही है पर उनके आदर्श व विकास के रूप में उनका आशीर्वाद सदैव कांग्रेस के पास है।

आशा कुमारी ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि वह सरकारी हेलीकॉप्टर का दुरुपयोग कर रहें है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार अब कुछ दिनों की महेमान है।उन्होंने दावा किया कि चंबा जिला की पांचों सीटों पर कांग्रेस की शानदार जीत होगी।

विधायक विक्रमादित्य सिंह के बोल

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री क्षेत्रवाद को बढ़ावा देते रहें है। उन्होंने कहा कि हिमाचल एक है और एक रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पास पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के विकास के कार्य उनके पास है जिसके कारण अभी हाल ही में मंदी संसदीय क्षेत्र सहित तीन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने अपनी शानदार जीत हासिल की।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास बड़ा मजबूत है और इसे भाजपा नही बदल सकती। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान किया जाएगा।

कुलदीप पठानिया के बोल

कुलदीप पठानिया ने कहा कि प्रदेश में जल्द चुनाव होने है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने चुनावो को टालने की कोई कोशिश की तो कांग्रेस इसे न्यायालय में चुनौती देने से भी पीछे नही हटेगी।

नीरज नय्यर के बोल

चम्बा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीरज नय्यर ने इस दौरान उपस्थित जन समूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रेदश में बदलाव की लहर चल पड़ी है और चम्बा जिला सभी पांचों सीटों पर कांग्रेस जीत हासिल करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...