ब्लॉक कांग्रेस जवाली ने किसानों के समर्थन में निकाली रैली।

--Advertisement--

Image

जवाली, माधवी पंडित

ब्लॉक कांग्रेस जवाली द्वारा बुधवार को किसानों के समर्थन में रैली निकाली गई जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष चैन सिंह ने की जबकि प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। रैली विश्रामगृह जवाली से शुरू होकर जवाली बाजार से होते हुए कैहरियां में पहुंची।

रैली में ‘किसान विरोधी, नरेंद्र मोदी’, ‘मोदी सरकार मुर्दाबाद’, ‘तानाशाही नहीं चलेगी’, ‘भाजपा सरकार हाय-हाय’ इत्यादि नारे ज़ोरोंशोरों से लगाए गए। कैहरियां में जनसभा आयोजित की गई जिसमें चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयक किसान विरोधी हैं तथा ऐसा करके किसानों को कारपोरेट के हाथों बेचा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि किसान दिल्ली में धरने पर बैठे हैं लेकिन केंद्र सरकार टस की मस नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा रेल, एयरपोर्ट को बेच दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब किसानों को बेचने की कवायद में भाजपा सरकार लगी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देगी तथा किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

इस मौके पर ब्लॉक महासचिव सुरिंदर छिंदा,  डॉ गुलशन, शशि चौधरी, कर्ण मेहरा, मतलाहड़ प्रधान अश्विनी चौधरी, बलवान चन्द, सुनील कुमार, प्यारे लाल, बीडीसी विवेक जंडोरिया, बीडीसी उमेश कुमार, रघुवीर सिंह, विनय चौधरी, बशीर मोहम्मद, पूर्व जिला परिषद प्रदीप वर्मा, अभिषेक शर्मा, पूर्व जिला परिषद सुनील डिंपल, अंकित, रोविन कुटलैहडिया इत्यादि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...