ब्रेक फेल होने पर पहाड़ी से टकराई सैलानियों की गाड़ी, सभी घायल

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश में पर्यटक वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। बताया जा रहा है कार की ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ है। एनएच 305 घियागी सोझा के मध्य में देओनाल के समीप पयर्यकों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस हादसे में बंजार घाटी की हसीन वादियां घूमने आए पांच पर्यटक घायल हो गए, जिन्हें निजी वाहन व 108 एंबुलेंस के माध्यम से बंजार अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार पर्यटक दिल्ली से जिभी जलोड़ी तीर्थन घूमने आए हुए थे व आज जलोड़ी पास घूमने गए हुए थे पर वापस जिभी की ओर आते हुए उनके वाहन के ब्रेक फेल होने के कारण पहाड़ी से जा टकराया।

जानकारी से अनुसार चालक को जैसे ही पता चला कि वाहन की ब्रेक नहीं लग रही है तो उसने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन संख्या एचआर 38 एए 2506 को पहाड़ी की ओर टकरा दिया, जिस कारण बड़ा हादसा होने से कुछ बचाव हो गया।

इस हादसे में चालक समेत कुल पांच पर्यटक घायल हो गए। वही दो पर्यटकों को जलोड़ी की ओर से आ रहे युवकों द्वारा बंजार अस्पताल लाया गया। बाकी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से बंजार अस्पताल लाया गया।

इस हादसे में 25 वर्षीय अभिषेक, विभा अंकित, प्रज्ञा, चालक, 32 वर्षीय तरुण घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इस हादसे के कुछ घंटों के अंतराल में जलोड़ी की ओर से टेंपो ट्रैवलर उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन से जा टकराई। इस टक्‍कर के बाद टेंपो ट्रेवलर सड़क से नीचे की ओर आधा लटक गया।

गनीमत यह रही कि चालक वहीं साथ में एक निजी होम स्‍टे में पर्यटकों को उतराने के प्श्चात अपने वाहन को साइड में लगाने आ रहा थ व चालक अकेला वाहन में बैठा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...