ब्रांज मे‍डल जीतकर लौटी मार्शल आर्ट खिलाड़ी मधु बोलीं- मेरा पदक देश को समर्पित, लड़कियों के लिए दिया यह संदेश

--Advertisement--

Image

इंदोरा – शम्मी धीमान

देश के लिए कांस्य पदक लेकर लौटी मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी मधु का कहना है कि उनका यह पदक भारत को समर्पित है। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि बेटियों को ऐसा माहौल व सुविधाएं दी जाएं, ताकि बेटियां आगे बढ़ सकें और अपने देश के लिए के लिए कुछ कर सकें।

अपने देश के लिए पदक जीतकर उन्हें खुशी हो रही है। वह गोल्ड लाना चाहती थी, लेकिन कांस्य पदक देश को दिलवाने में सफल रही है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश व एसएसबी को उन्होंने बधाई दी है।

मलेशिया के मेलाका शहर में 26 से 31 जुलाई तक खेली गई 19वीं अंतरराष्ट्रीय सिलावट प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सात कांस्य पदक हासिल किए। भारत की टीम में शामिल हिमाचल प्रदेश की मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी मधु कुमारी ने सीनियर वर्ग टेनिंग इवेंट 70 किलोग्राम भार में देश के लिए कांस्य पदक हासिल किया है।

पेंचक सिलाट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव योगेंद्र सिंह आजाद ने बताया मधु कुमारी प्रदेश के कांगड़ा जिला  की तहसील इंदौरा के गांव डमटाल की निवासी है और सीमा सशस्त्र बल उत्तराखंड में तैनात हैं। आज डमटाल पहुंचने पर स्थानीय लोगों के भारी हुजूम ने देश की बेटी का स्वागत किया।

इस अवसर पर माता आशा कुमारी के साथ-साथ विधायक रीता धीमान, डमटाल पंचायत प्रधान जीत राम व युवा भारत क्लब डमटाल के सदस्यों सहित सैकड़ों डमटाल वासियों ने ढोल नगाड़ों और फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।

इस मौका पर कांस्य पदक विजेता मधु कुमारी से बात की गई तो उन्होंने कहा मेरा यह पदक भारत को समर्पित है और मेरा सभी से अनुरोध है कि बेटियों को आगे लेकर आए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...