बैठक के लिए जा रहे भाजपा उपाध्यक्ष की कार खाई में गिरी, मौके पर मौत

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जंजैहली के साथ शौधाधार में शक्रवार सुबह 10 बजे के करीब आल्टो कार गिर जाने से उसमें सवार सराज भाजपा उपाध्यक्ष की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह थुनाग में होने वाली भाजपा की बैठक के लिए जयप्रकाश पुत्र कश्मीर सिंह गांव बागा डाकघर छतरी आल्टो कार एचपी 32वी 0746 में जा रहे थे कि जंजैहली के शौधाधार के चिमटी मोड के पास कार गहरी खाई में जा गिरी जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं स्थानीय पटवारी अश्विनी कुमार ने घटना की पुष्टि की है। जैसे ही स्थानीय लोगों को पता चला तो आनन-फानन में लोग इक_ा हुए और कार के पास पहुंचे लोगों ने देखा कि इसमें जयप्रकाश की मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचित किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जताया शोक

जयप्रकाश की मौत पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शोक जताया। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

13 साल से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, परिवार ने अंगदान की अनुमति दी

हिमखबर डेस्क  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हरीश की जिंदगी...

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का...

UPSC ने एमबीबीएस के लिए निकाली 1358 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

हिमखबर डेस्क  यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026...

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी, योग्य उम्मीदवारों का इतने पदों पर किया जाएगा चयन

हिमखबर डेस्क  सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन...