बैंक में 6,432 पदों पर निकली भर्ती : PNB में 500 पद-हिमाचल में यहां होगी परीक्षा

--Advertisement--

Image

22 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन, अक्टूबर में प्रारंभिक परीक्षा

हिमखबर – डेस्क

बैंक में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है। पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी का सुनहरा अवसर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान यानी IBPS ने पीओ भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया है।

उक्त बैंकों में 6,432 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। 22 अगस्त तक आवेदन किए जा सकते हैं। प्राइमरी ऑनलाइन परीक्षा अक्टूबर माह में प्रस्तावित है। हिमाचल में प्रारंभिक परीक्षा के लिए बिलासपुर, हमीरपुर व मंडी में परीक्षा केंद्र होंगे। वहीं मुख्य परीक्षा हमीरपुर में ही आय़ोजित होगी।

बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक में 500, बैंक ऑफ इंडिया में 535, केनरा बैंक में 2500, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 2,094, यूको बैंक में 550 और पंजाब एंड सिंध बैंक में 253 पदों पर भर्ती होगी। आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा की बात करें को 20 से 30 साल तय की गई है। जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 850 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी को 175 रुपये आवेदन शुल्क लगेगा।

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 14,500 से 25,700 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। चयन तीन चरणों में किया जाएगा।प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के बाद चयन होगा। अधिक जानकारी के लिए पीओ भर्ती परीक्षा की नोटिफिकेशन देखें।

पीओ भर्ती परीक्षा की नोटिफिकेशन देखने को यहां करें क्लिक….

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली में मंडी जिला के 399 युवा अभ्यर्थी हुए शामिल

हिमखबर डेस्क  सेना भर्ती कार्यालय मंडी की वर्ष 2025-26 की...

भाजपा की विरासत से बिगड़ी प्रदेश की आर्थिक हालत, झूठ फैला रहे जयराम: विनय कुमार

हिमखबर डेस्क  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री...