
ज्वाली- अनिल छांगू
ज्वाली उपमंडल के अधीन पड़ते गांव ढसोली में बेसहारा माया देवी जो कि आज भी बिना मकान से वंचित है। और बिना बिजली के टूटे आशियाने में रहने को मजबूर हैं लेकिन काफी आवाज उठाने के बाद प्रशासन जागा और ज्वाली का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे, एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम ने प्रशासनिक अधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों सहित स्थिति का जायजा लिया और माया देवी के घर का हाल जाना।
एसडीएम सोमिल गौतम वताया की मामला उनके ध्यान में आया था जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए आज उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पूर्व पंचायतों ने इस चीज की अनदेखी की है जिस पर उन्होंने अफसोस जताया।
उन्होंने आश्वासन दिया कि उन पर जो कार्रवाई बनेगी वह की जाएगी और आज ही माया देवी के घर की फाइल की जांच पड़ताल करके अप्रूव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। एसडीएम ने अपनी तरफ से बेसहारा माया देवी की आर्थिक सहायता के तौर पर मदद भी की।
इस मौके पर ढसोली पंचायत प्रधान राकेश कुमार ,पंचायत सचिव जितेंद्र कुमार, पटवारी ज्योत्सना पठानिया, और अन्य लोग मौजूद रहे।
