बेकाबू थी कार, जो सामने आया उसे रौंदती चली गई

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

जिला मुख्यालय के रोटरी चैक पर सोमवार सुबह सबेरे एक हादसे ने लोगों के होश उड़ा दिए। एक बेकाबू कार सड़क पर दौड़ रही थी और जो भी सामने आ रहा था उसे रौंदती जा रही थी। बेकाबू हुई कार बिजली के खंभे से टकराती हुई चाय की रेहड़ी फड़ी को रौंदकर दुकानों के आगे लगी शटरिंग में जा घुसी।

सड़क हादसे में कार चालक बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं हादसे में कार समेत अन्य चीजों का भारी नुकसान हुआ है। घायल कार चालक को फौरन रीजनल अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

रोटरी चैक पर सोमवार सुबह उस समय भीषण सड़क हादसा पेश आया, जब चंडीगढ़ -धर्मशाला नेशनल हाईवे पर बेकाबू वैगनआर कार बिजली के पोल से जा टकराई। इतना ही नहीं खंबे को तोड़ने के बाद कार ने इसे आगे चाय की एक रेहड़ी फड़ी को रौंदा और उसके बाद कुछ दुकानों के आगे लगे शटरिंग में जा घुसी।

सड़क हादसे में कार चालक बुरी तरह से घायल हो गया। हालांकि सुबह सबेरे हुए इस हादसे के दौरान कोई भी व्यक्ति कार के आगे ना होने के चलते बड़ा हादसा टल गया।

कार की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया और बिजली की तारे सड़क के बीचो-बीच लटक गई। यही नहीं दुकानों के आगे लगी शटरिंग भी कार के टकराने से बिजली की तारों पर जा गिरी। गनीमत रही कि पोल से टकराने के बावजूद कार चालक बुजुर्ग करंट की चपेट में आने से बच गया।

उधर, चाय की दुकान चलाने वाले पीड़ित संसार चंद का कहना है कि हादसे में हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। जबकि कार चालक बुजुर्ग को स्थानीय लोगों की मदद से रीजनल अस्पताल ऊना में उपचाराधीन करवाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...