सेब सीजन शुरू होने के साथ ही बागवान सरकार की बेरुखी से परेशान

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर
कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि उसे किसानों, बागवानों की कोई चिंता नही है।एक ओर जहां तीन काले कृषि कानून के विरोध में किसान पिछले चार महीनों से सड़कों पर बैठा है,वही दूसरी ओर प्रदेश में सेब सीजन शुरू होने के साथ ही बागवान सरकार की बेरुखी से परेशान है।
कांग्रेस महासचिव एवं विधायक जगत सिंह नेगी ने आज यहां कहा कि हॉल ही कि भारी ओलावृष्टि से किसानों बागवानों की फसलें बर्बाद हो चुकी है।सरकार प्रदेश में चुनावी मंथन पर डटी है।अभी तक किसानों, बागवानों के नुकसान का आंकलन तक नही हुआ है।बागवानी मंत्री मंडी संसदीय क्षेत्र के चुनाव को लेकर दौरे पर है।उनके पास किसानों बागवानों की समस्याएं सुनने का समय तक नही है।
नेगी ने कहा है कि प्रदेश में सेब सीजन शुरू हो गया है।सरकार ने अभी तक इसके लिए कोई भी कदम नही उठाये है।सड़को की खस्ता हालत, कार्टन की कोई व्यवस्था नही,माल ढुलाई के कोई रेट तय नही।विपणन व्यवस्था के कोई  प्रबन्ध नही किये गय है।
नेगी ने कहा है कि सरकार ने पहले ही पेट्रोल, डीजल के मूल्यों में बढ़ोतरी कर लोगों पर महंगाई की मार थोप रखी है।इस मूल्य बृद्धि का सीधा असर मॉल भाड़े की ढुलाई पर पड़ रहा है।
जगत सिंह नेगी ने सरकार से मांग की है कि किसानों बागवानों को उनके नुकसान का आंकलन कर उन्हें जल्द आर्थिक मदद दी जाए।उन्होंने कहा है कि किसानों बागवानों के कृषि ऋण भी माफ किये जाने चाहिए।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...