बीसीए के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन स्पोकन टूटोरिअल प्रोजेक्ट का हुआ आयोजन

--Advertisement--

Image

रैत – नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय रैत में बीसीए के विद्यार्थियों के लिए फरवरी 2022 में ऑनलाइन स्पोकन टूटोरिअल प्रोजेक्ट (आई.आई.टी.बॉम्बे) का आयोजन किया गया l यह प्रोजेक्ट ऍम.एच्.आर.डी के अंतर्गत गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया के सौजन्य से चलाया गया l इस ऑनलाइन टेस्ट में 103 विद्यार्थियों ने भाग लिया और 97 विद्यार्थी टेस्ट में उतीर्ण हुए l

प्रोजेक्ट संचालक शरद वर्मा ने बताया कि हमारा संस्थान स्पोकन टूटोरिअल की मदद से न सिर्फ अपने छात्रों को ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर की जानकारी दे रहे हैं, बल्कि अन्य संस्थानों के आसपास स्थित स्कूलों, कॉलेजों या आर्थिक रूप से कमजोर अन्य छात्रों को भी अपने स्तर से प्रशिक्षण दे रहे हैं।

बीसीए प्रथम वर्ष से अक्षित(प्रथम), अनिश(दूसरें), मिथिलेश(तीसरे), बीसीए द्वितीय वर्ष से आकाश(प्रथम), हरीश(दूसरें), रोजी(तीसरे), बीसीए तृतीय से करण(प्रथम), ऋतिक(दूसरें), बिधान्शी(तीसरे) स्थान पर रहे l कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया l

विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर महाविद्यालय के प्रबंधक निर्देशक जीएस पठानिया, कार्यकारिणी निर्देशक बीएस पठानिया, प्रधानाचार्य डा.प्रवीण शर्मा, विभागाध्यक्ष बीसीए राजेश राणा एवं प्रोजेक्ट संचालक शरद वर्मा व् समस्त स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...