बीटीसी कन्या विद्यालय नूरपुर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर हुआ सम्पन्न

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

बीटीसी कन्या विद्यालय नूरपुर में बुधवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर सम्पन्न हुआ। इस बारे में जानकारी देते हुए विद्यालय की प्रिंसिपल चन्द्र रेखा शर्मा ने बताया कि इस सात दिवसीय शिविर में 54 छात्राओं ने भाग लिया।

शिविर के तहत नूरपुर शहर के वार्ड नम्बर 8 में विभिन्न गतिविधियों को पूरा किया गया। इसमें बचत भवन, जै माँ मंदिर सहित अन्य इलाकों में एनएसएस गतिविधियों को संचालित किया गया। उन्होने बताया कि समापन दिवस पर छात्रों ने सात दिवसीय गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य यह है कि छात्रों में पर्सनालिटी विकसित हो, लीडरशिप क़्वालिटी सहित समाज मे फैली कुरीतियों को लेकर जागरूक करना है। उन्होंने बताया इस शिविर के माध्यम से दो छात्राओं का चयन किया जाएगा।

जिनमे से आगे अगर कोई चयनित होती है तो वह 26 जनवरी को रिज मैदान पर होने वाली परेड में शामिल होगी।उन्होंने बताया कि इस शिविर में एसएमसी कमेटी का भी सहयोग मिला।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एचपीआरसीए ने घोषित किया ग्रुप इंस्ट्रक्टर का फाइनल परिणाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने तकनीकी...

पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली में मंडी जिला के 399 युवा अभ्यर्थी हुए शामिल

हिमखबर डेस्क  सेना भर्ती कार्यालय मंडी की वर्ष 2025-26 की...