बीच रास्ते में हांफ गई चंबा-घरमानी रूट की एचआरटीसी बस, यात्री हुए परेशान

--Advertisement--

मंगलवार को भी चंबा-घरमानी रूट पर गांव काठना के पास परिवहन निगम की बस खराब हो गई। 

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा डिपो की बसें आए दिन सफर पूरा करने से पहले ही हांफ रही हैं। मंगलवार को भी चंबा-घरमानी रूट पर गांव काठना के पास परिवहन निगम की बस खराब हो गई।

इससे बस में सवार लगभग 40 से अधिक सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्री निजी टैक्सी तो कई पैदल यात्राकर अपने दिनचर्या के कार्य के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे।

स्थानीय लोगों के अनुसार चंबा-घरमाणी रूट पर पिछले कई दिनों से निगम की खराब बसें भेजी जा रही हैं। इससे सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर आएम चंबा को कई बार अवगत करवाया गया, इसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है और हर रोज तीन पंचायतों के लोगों को निगम की खराब बसों में सफर करना पड़ रहा है।

प्रधान कमल ने बताया कि इसी रूट पर पिछले कई दिनों से परिवहन निगम की खराब पड़ी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...