बिलासपुर युवा कांग्रेस ने जिलाधीश के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

जिला बिलासपुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर की अगुवाई में युवा कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधीश बिलासपुर से मिला और उनके माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया।

 

आशीष ठाकुर ने बताया कि प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी के दिशानिर्देशनुसार आज हिमाचल प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर यह कार्यक्रम युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है।

 

आशीष ठाकुर ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से युवा कांग्रेस ने महामहिम राज्यपाल जी को अपनी प्रमुख मांगो के बारे में अवगत करवाया है और उनसे निवेदन किया है कि वो खुद इन मामलों में हस्तक्षेप करे और सरकार को निर्देश जारी करें ताकि छात्रों को राहत मिल सके।

 

आशीष ठाकुर ने बताया कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश के महाविद्यालयों में जुलाई महीने में छात्रों की परीक्षाएं करवाने का निर्णय लिया है जो इस इस महामारी में उचित निर्णय नही है.

 

उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश के 18 से 44 आयुवर्ग के युवाओं को वेक्सिनेशन की गति बहुत धीमी है,अगर इस समय एक साथ हजारों छात्र परीक्षाएं देंगे तो प्रदेश में फिर से संक्रमण बढ़ने की आशंका रहेगी,

 

उन्होंने सरकार से मांग की है कि वैक्सीन की गति को बढ़ाया जाए ताकि जल्द से जल्द सभी युवाओं को वैक्सीन उपलब्ध हो सके साथ मे उन्होंने मांग की है कि पूर्व वर्ष की भांति प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्रों को प्रमोट किया जाए,

 

उन्होनें कहा कि हम भी अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं करवाने के पक्ष में है पर बिना तैयारियों की परीक्षाएं करवाना उचित नही है उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि की कोरोना महामारी की वजह से बहुत से छात्र अनाथ हो गए है ऐसे समय मे सरकार का दायित्व बनता है कि उनकी मदद की जाए.

 

उन्होंने मांग की है कि ऐसे छात्रों की एक वर्ष तक फीस माफ की जाए।आशीष ठाकुर ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगे नही मानी तो जल्द ही युवा कांग्रेस एक बड़ा आंदोलन सरकार के खिलाफ चलाएगी जिसकी जिमेवारी प्रदेश सरकार की होगी।

 

इस मौके सदर युवा कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सन्धु,सर्वेश उपमन्यु,नरेश कुमार,पंकज ठाकुर,बलबीर व अन्य युवा उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...