बारिश ने धो डाली फसल, काँगड़ा में अभी तक आधी गेंहू की कटाई

--Advertisement--

ज्वाली – शिबू ठाकुर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही वे मौसमी बारिश ने किसानों की खेतों में काटी गेहूं की फसल खराब हो रही है वहीं क्षेत्रों में रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं की कटाई में किसान जोर शोर से लगे हुए हैं।

गौरतलब है कि इस बार मौसम की मार के कारण फसल देर से काटनी पड़ रही है। हालांकि कई किसानों ने थ्रेसिंग का कार्य भी कर लिया है।

वहीं अभी भी भलाड़ भरमाड़, ज्वाली, जौटा, भाली, कोटला, मसतगढ़, मैरा, 32 मील, कुठेड़ क्षेत्र के अधिकतर किसान परिवार सहित फसलों की कटाई में जुटे हुए हैं। कहीं मजदूरों की सहायता से तो कहीं छोटी मशीनों की सहायता से गेहूं कटाई का कार्य किया जा रहा है।

इस बार गेहूं की फसल को गत दिनों हुई बेमौसम बारिश से भी नुकसान पहुंचा है। किसानों के अनुसार बारिश से गेंहूँ की चमक फीकी हो गई है। खेत में फसल होने के कारण बारिश का डर भी किसानों को सता रहा है।

वहीं रविवार को देर रात से हो रही बारिश ने किसानों को चिंता में डाल दिया। यदि इन दिनों बारिश होती है तो किसानों की मेहनत पर पानी फिर सकता है क्योंकि कई किसानों की फसलें अभी खेतों में ही हैं और फिलहाल कटाई का दौर चल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...