बाबा बालक नाथ मंदिर से लौट रहे बाइक सवार दंपती को गाड़ी ने टक्‍कर मारी, पति की मौत व पत्‍नी गंभीर

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

जिला ऊना के बंगाणा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। नलबाड़ी में अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है।

मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह निवासी गढ़ी मट्टो तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर व घायल पत्नी की पहचान बलविंदर कौर के रूप में हुई है। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बंगाणा पुलिस को दी शिकायत में मृतक की पत्नी बलविंदर कौर ने कहा सोमवार शाम को वह अपने पति कुलविन्द्र सिंह के साथ बाइक पर बाबा बालक नाथ मंदिर माथा टेक कर वापस घर आ रहे थे।

इसी बीच नलबाड़ी पहुंचने पर सामने से आ रही गाड़ी के चालक ने उनकी साइड आकर बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद गाड़ी के साथ वह मौके से फरार हो गया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दोनों लोगों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए पहले सिविल अस्पताल बंगाणा और उसके बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया, जहां उसके पति को मृत घोषित कर दिया गया।

उधर थाना प्रभारी बंगाणा प्रेमपाल शर्मा ने कहा पुलिस ने आरोपित वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...