बाप रे बाप…यह सांप की कौन सी प्रजाति घर में आ घुसी, जिसने सभी के होश उड़ा डाले

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा शहर के साथ लगती सरोल पंचायत में वन विभाग ने एक मकान से घुसे करीब छह फुट सांप को रैस्क्यू किया है, जिसे बाद में जंगल में छोड़ दिया गया।

वन विभाग को मंगलवार सुबह पंचायत में तिलक कालिया के मकान में सांप के घुसने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सांप को पकडऩे में माहिर वन खंड अधिकारी सुनील कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

करीब आधे घंटे के रैस्कयू के दौरान सांप को काबू में पाया गया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली। हालांकि वन विभाग के द्वारा पकड़ा गया सांप जहरीला नहीं था, लेकिन फिर भी परिवार को सांप से काफी खतरा था।

सांप को पकडऩे में वन विभाग के अनुभवी वन खंड अधिकारी सुनील कुमार अब तक कई जहरीले सांपों को पकड़ चुके हैं। क्षेत्र में जहां कहीं भी सांप घुसने की सूचना मिलती है तो सांप पकडऩे के लिए हुक, स्टिक व बैग लेकर मौके पर पहुंच जाते हैं। जिसके बाद सांप को काबू में पाया जाता है।

जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षित तरीके से  सांप को पकडऩे पर अब तक कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। वन विभाग की तरफ  से हाल ही में सांप को पकडऩे के लिए किट भी दी गई है।

वन मंडल अधिकारी चंबा अमित शर्मा ने लोगो से अपील की है कि बरसात व गर्मी के दिनों में सांप निकलने के मामले सामने आते हैं। इसलिए एहतियात बरतें और तुरंत वन विभाग को सूचित करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...