बाड़े में घुसकर तेंदुए ने मार डालीं 25 भेड़ें, 3 गायब

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

बालीचौकी उपमंडल की पंचायत भनवास में एक बाड़े में घुसकर तेंदुए ने 25 भेड़ों को मार गिराया है तथा 3 गायब हैं। जानकारी के अनुसार शलबाड़ गांव में देर रात तेंदुआ भेड़पालक चेतराम के बाड़े में घुसा। बाड़े में 35 भेड़ें थीं जिनमें से 25 भेड़ों को मार गिराया तथा अन्य भेड़ों को अधमरा छोड़ कर चला गया।

सुबह जब चेतराम बाड़े के पास पहुंचा तो देखा कि 25 भेड़ों की मौत हो चुकी थी और कुछ घायल अवस्था में थीं। घटना की सूचना मिलते ही प्रधान बंती देवी मौके पर पहुंचीं और वन विभाग और अन्य अधिकारियों को सूचित किया।

वन रक्षक दीपक कुमार के बोल

इस बीट का कार्य संभाल रहे वन रक्षक दीपक कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी और प्रार्थी को नियमानुसार उचित मुआवजा विभाग की तरफ से दिया जाएगा।

डी.एफ.ओ. नाचन सुरेंद्र कश्यप के बोल

उधर डी.एफ.ओ. नाचन सुरेंद्र कश्यप ने बताया कि फील्ड अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित करने बारे आदेश जारी कर दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...