बाजार में खुली पड़ी सीवरेज, ज्वाली में डेंगू फैलने का डर

--Advertisement--

Image

दस महीने पहले टाइल लगाने के लिए हनुमान मंदिर से रविदास मंदिर तक उखाड़ी थी गली और ठेकेदार ने छोड़ दिया काम

 ज्वाली – अनिल छांगु

गली उखाडऩे से लोगों के हाल-बेहाल, भाजपा के बाद कांग्रेस को भी नहीं आ रहा ख्याल। नगर पंचायत जवाली के अधीन वार्ड नंबर आठ के अंतर्गत हनुमान मंदिर से लेकर रविदास मंदिर को जाने वाली गली को टाइल बिछाने के लिए भाजपा राज में करीब दस माह पहले उखाड़ा गया था।

ठेकेदार द्वारा सीवरेज को उखाड़ा गया, लेकिन उखाडऩे के बाद ठेकेदार ने काम को छोड़ दिया जिससे गली से गुजरना मुश्किल हो रहा है। इसके बाद इस गली के बीच से खुदाई करके ओवरहैड टैंक को पानी पहुंचाने के लिए पाइप डाल दी गई तथा अब मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। इस गली के बीच सीवरेज खुले पड़े हैं तथा गंदा पानी मार्ग पर बह रहा है तथा इससे बदबू फैल रही है।

इस मार्ग से आना-जाना दुश्वार हो गया है। बारिश होने पर सारा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। बरसात में गंदे पानी में पनपने वाले कीड़े लोगों के घरों तक पहुंचते रहे, जिससे भी लोगों को काफी परेशानी हुई। अब गर्मियों के मौसम में गंदे पानी के कारण मक्खी-मच्छर तैयार होगा जिससे डेंगू जैसी बीमारी फैल सकती है।

वार्डवासियों ने बताया कि यह गली भी नगर पंचायत जवाली के चेयरमैन के वार्ड की है, लेकिन फिर भी इसका सुधार नहीं हो रहा है। वार्डवासियों ने कहा कि अब तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन चुकी है तथा जवाली से कांग्रेस के विधायक बन चुके हैं, लेकिन अब कार्य क्यों नहीं हो रहा है।

वार्डवासी नगर पंचायत चेयरमैन से पूछना चाहते हैं कि अब गली के निर्माण कार्य में रोड़ा कौन अटका रहा है। वार्डवासियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार, नपं जवाली से मांग की है कि गली के निर्माण कार्य को अतिशीघ्र शुरू करवाया जाए, अन्यथा वार्डवासी नपं कार्यालय के बाहर धरना देने को मजबूर होंगे।

वाइस चेयरमैन के बोल

नगर पंचायत जवाली के वाइस चेयरमैन अजय विवेक पठानिया ने कहा कि अतिशीघ्र ही गली का कार्य शुरू होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलवे ने पटरी से उतार दी कांगड़ा घाटी ट्रेन, पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक ट्रैक चकाचक, पर गुमराह की जा रही जनता

हिमखबर डेस्क  पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करने...

दो दिन में तैयार किया जाए पंचायतों का आरक्षण रोस्टर, 31 तक जारी होगी अंतिम नोटिफिकेशन

हिमखबर डेस्क  पंचायती राज विभाग ने पंचायतों में सीटों के...