बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे पेड़ से जा टकराई टैक्सी

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

राष्ट्रीय उच्च मार्ग मंडी-पठानकोट 154 पर घटासनी और उरला के बीच भलाना मगरू के पास मंगलवार सुबह एक टैक्सी, जो कि मनाली को जा रही थी विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

टैक्सी ड्राइवर राजेश कुमार ने बताया कि वह अकेले ही मनाली जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में यह हादसा हो गया।

अगर पेड़ न होता, तो काफी नुकसान होता और गाड़ी गहरी खाई में चली जाती। उन्होंने बताया कि बाइक सवार तेज रफ़्तार से भाग जाने में कामयाब हो गया।

हालांकि कार को काफी नुकसान हुआ है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी घटासनी के समीप कार एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें भी पेड़ की वजह से नुकसान होने से बच गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...