बाइक की सीट के नीचे चिट्टा, 27 साल का युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

--Advertisement--

बाइक की सीट के नीचे चिट्टा, 27 साल का युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

मंडी – अजय सूर्या

सुंदरनगर पुलिस की एसआईयू टीम ने भवाना में बाइक सवार 27 वर्षीय बल्ह निवासी युवक को 6 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस थाना सुंदरनगर में युवक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सुंदरनगर पुलिस की एसआईयू टीम में एएसआई दौलतराम, मुख्य आरक्षी हंसराज सैनी, आरक्षी सतीश, कुलदीप ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर सुंदरनगर के भवाना में नाकाबंदी करते हुए हर आने जाने वाले वाहनों की जांच कर रहे थे।

इसी दौरान एक बाइक को जांच के लिए रोका और युवक व बाइक की गहनता से जांच की तो बाइक की सीट के नीचे आरोपी द्वारा चिट्टा छिपाकर रखा हुआ था, जिसे पुलिस ने जांच करते हुए बरामद किया। पकड़े गए आरोपी युवक की पहचान धीरज उम्र 27 वर्ष गांव रठोआ डाकघर चुनाहन तहसील बल्ह जिला मंडी कर रूप में हुई है।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के बोल

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...