बहू की हत्यारोपी महिला ने फंदा लगाकर दी जान

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

उपमंडल थुरल के अंतर्गत ग्राम पंचायत जांगल में एक महिला द्वारा फंदा लगाने के कारण मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। थाना प्रभारी केसर सिंह के मुताबिक जांगल गांव की निर्मला देवी (65) पत्नी भाग सिंह, जिसे कुछ वर्ष पहले अपनी बहू पर मिट्टी का तेल छिड़क कर मारने के आरोप में धर्मशाला जेल भेज दिया गया था, वहां से वह अपने घर जांगल आई हुई थी तथा उसने शनिवार को दोबारा धर्मशाला जेल में हाजिर होना था लेकिन घर के साथ लगते दूसरे कच्चे कमरे में उसने फंदा लगा लिया।

जब महिला की खोजबीन की गई तो उसका शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...