पत्नी को प्रेमी के साथ इस हालत में देख पति के उड़े होश, उठा लिया खौफनाक कदम

--Advertisement--

Image

सोलन-जीवन वर्मा

थाना बरोटीवाला के तहत उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति ने पत्नी को दूसरे व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया तो पत्नी व उसके प्रेमी ने उससे मारपीट की। इसके बाद पति ने आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति के बयान पर दर्ज किया गया है।

उसने बताया कि उसकी भाभी का किसी व्यक्ति से अवैध संबंध था, जिसका विरोध उसका भाई बार-बार कर रहा था। इसी बात को लेकर उसकी भाभी व उसका प्रेमी भाई से लड़ाई-झगड़ा करते थे। उसका भाई 19 दिसम्बर की रात को जब काम करके देर से लौटा तो उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उसने इसका विरोध किया तो पत्नी व उसके प्रेमी ने उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

जब वह काम से वापस आया तो उसके भाई ने उसे पूरी बात बताई। उसने बताया कि उसकी भाभी व उसके प्रेमी द्वारा मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने के बाद 20 दिसम्बर को उसके भाई ने आत्महत्या कर ली। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...