बस में चढ़ रही सवारी की चेन खींच रही महिला को सवारियों ने दबोच किया पुलिस के हवाले

--Advertisement--

बस में चढ़ रही सवारी की चेन खींच रही महिला को सवारियों ने दबोच किया पुलिस के हवाले

मंडी – अजय सूर्या

जनपद में दिनदहाड़े चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंडी बस स्टैंड में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब इलाका तुंगल कोटली रिवालसर व बाड़ी गुमाणू तल्याड़ की तरफ जाने वाली सवारियों के लिए महामृत्युंज्य मंदिर चौक पर मंदिर के पीछे बनाए गए बस ठहराव पर जैसे ही एक बस में महिला चढ़ने लगी तो उसके साथ ही खड़ी अन्य महिला ने उसके गले की चेन को खींचने की कोशिश की।

महिला चेन तो नहीं खींच सकी मगर सवारियों ने तत्परता दिखाते हुए शोर मचा दिया और खुद भी तेजी दिखाते हुए महिला को दबोच लिया। सवारियों ने महिला की मौके पर धुनाई भी कर दी।

शोर सुनने के बाद चौक पर ड्यूटी दे रहे यातायात पुलिस के सिपाही व शहरी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और भागने के प्रयास करने के जुगाड़ में जुटी आरोपी महिला को लोगों की मदद से दबोच लिया गया और शहरी चौकी ले जाया गया।

इस वाक्या से काफी देर तक यहां हंगामा होता रहा। लोगों ने पुलिस से ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने बताया कि मामले को लेकर आगामी कार्रवाई जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आंखों में आंसू और चीखो पुकार, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सिया का अंतिम संस्कार

रोते-बिलखते मां-बाप ने सिया को दी अंतिम विदाई, आंसुओं...

UAE की NOON कंपनी ने निकाली राइडर्स की भर्ती, हर महीने 1 लाख तक कमाने का सुनहरा मौका

हिमखबर डेस्क UAE जाने की चाहत रखने वाले युवाओं के...

4 महीने बाद खुले चूड़धार मंदिर के कपाट! यात्रा पर जाने से पहले पढ़ें गाइडलाइन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित प्रसिद्ध...

अम्बोटा में पिज्जा शॉप में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुक्सान

हिमखबर डेस्क ऊना जिला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत अम्बोटा...