बल्ह विधायक का बनाया नकली फेसबुक अकाउंट: इंद्र सिंह गांधी की राजनीतिक छवि प्रभावित करने की कोशिश, पुलिस ने दर्ज की FIR

--Advertisement--

नेरचौक – अजय सूर्या

हिमाचल के मंडी स्थित बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी का शातिर द्वारा नकली फेसबुक अकाउंट बनाया गया है। जिस पर अनाप-शनाप फोटो डालकर विधायक की निजी व राजनीतिक छवि को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

विधायक के कार्यालय सचिव की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत पर पुलिस ने धारा 66 (D) IT Act 505 (2) IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...