बरोटीवाला में स्वेटर बनाने वाली फैक्ट्री में महिला सुरक्षा कर्मी ने लगाया कंपनी कानूनी सलाहकार पर बदसलूकी का गंभीर आरोप

--Advertisement--

कंपनी के गेट पर नीच स्तर की महिला और बदतमीजी करने का लगाया आरोप, पीड़ित महिला ने बरोटीवाला पुलिस थाना में शिकायत देकर की कार्रवाई की मांग

सोलन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के तहत झाड़माजरी में स्थित एक स्वेटर बनाने वाली फैक्ट्री में महिला सुरक्षा कर्मी ने कंपनी के कानूनी सलाहकार पर बदसलूकी एवं नीच महिला कहकर धमकाने के गंभीर आरोप जड़े हैं।

बता दें कि पीड़ित महिला का कहना है कि वह अपनी ड्यूटी पर बैठी थी तो जैसे ही वहां पर एक कंपनी के कानूनी सलाहकार गेट पर आए तो उनकी ओर से पहले बदतमीजी करते हुए कहा गया कि एंट्री रजिस्टर्ड को लेकर बाहर आओ और उसके बाद कहा गया कि तुम बहुत बदतमीज महिला हो और सबसे नीचे किस्म की महिला हो जैसी गलत शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें जलील किया है।

उन्होंने कहा कि इस बारे में ज़ब उसने विरोध किया और कहा कि आप सही भाषा का इस्तेमाल करें और पीड़िता ने कंपनी के जीएम पर भी उनकी बात ना सुनने के गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि जब वह व्यक्ति कंपनी के गेट से अंदर चला गया और जीएम ने उन्हें फोन करके अंदर बुलाया तो वह मौके पर पहुंची।

वहां पर भी उसकी एक न सुनी गई और जीएम ने कहा कि तुम्हारा 3 दिन के लिए कंपनी द्वारा गेट बंद कर दिया गया है और तुम तीन दिन बाद कंपनी में काम पर आना। अपने साथ हुई बदसलूकी को लेकर पीड़िता द्वारा पुलिस थाना बरोटीवाला में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

इस बारे में जब हमने आरोपी संजय से बातचीत करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कैमरे पर कुछ भी कहने से मना कर दिया।

फैक्ट्री जीएम के बोल

स्वेटर बनाने वाली फैक्ट्री के जीएम से बातचीत की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि यह उनका कोई भी मसला नहीं है। यह सुरक्षाकर्मी और उनके कानूनी सलाहकार के बीच का झगड़ा है। जिसको लेकर वह कुछ भी कैमरे पर नहीं बोल सकते है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...