बरसवान पंचायत में आवारा कुते ने आधा दर्जन लोगों को काटा

--Advertisement--

लोगो ने जिला प्रशासन से इस कुते पर नकेल कसने की मांग की है।

रिवालसर – अजय सूर्या

रिवालसर की ग्राम पंचायत बर्सवान में आवारा कुते ने पिछले एक हफ्ते से आधा दर्जन लोगों को काटा ।जिसके कारण ग्राम पंचायत के लोगो, महिलाओं व स्कूली बच्चों को आने जाने में भारी परेशानी पैदा हो रही है।

आवारा कुते के हमले से लोग दहशत में है। लोगो ने जिला प्रशासन से आवारा कुते को पकड़कर मारने की गुहार लगाई है। पतेहपुर बर्सवान सड़क पर जो भी राहगीर आता जाता है। उसके पीछे यह आवारा कुत्ता दौड़ता है और फिर लोगो पर झपटकर काटता है। लोगो को छोटे वच्चो को स्कूल भेजने के लिए रास्ता बदलना पड़ रहा है ।

बर्सवान के राजेश शर्मा,पूर्व प्रधान दलीप सिंह ,टेक चन्द ठाकुर ,सुंदर ठाकुर ,मुलखराज ,लक्की,दामोदर,ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े से इस आवारा कुते ने बर्सवान में डेरा डाला हुआ। इस आवारा हिंसक कुते को किसी ने रात के अंधेरे में छोड़ा है।

लोगो का कहना है कि यह कुत्ता पागल हो गया है। क्षेत्र के लोगो को इस आवारा कुते ने नीद हराम कर रखी है। इन्होंने जिला प्रशासन व पशु पालन विभाग से इस आवारा कुते को पकड़कर मारने की मांग की है ताकि लोगो की परेशानी दूर हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने माउंट एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित, दिया 1 लाख का नकद पुरस्कार

हिमखबर डेस्क करसोग निवासी रुचि ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह...

हिमाचल में 11 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

छह से लेकर नौ जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, 11...

धर्मशाला के डॉ. अभिनव ने कैमरे में कैद कीं 600 दुर्लभ पक्षी प्रजातियां

हिमखबर डेस्क धर्मशाला जोनल अस्पताल में तैनात त्वचा रोग विशेषज्ञ...