चिट्टा रखने के दोषी को 4 वर्ष कारावास व 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

चिट्टा रखने के आरोप में गिरफ्तार पंजाब के व्यक्ति पर दोष सिद्ध होने पर अदालत ने उसे 4 वर्ष का कारावास व 50 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश देहरा नितिन कुमार की अदालत ने सुनाया है।

उपजिला न्यायवादी देहरा संदीप शर्मा ने बताया कि 3 दिसम्बर, 2019 को देहरा के एएसआई गुरदेव अपनी टीम के साथ तलापड़ा धजाग में गश्त पर थे। इस दौरान टीम ने एक आल्टो कार के चालक को जांच के लिए रुकने का इशारा किया लेकिन चालक राजिन्द्र सिंह राणा (54) निवासी सुक्की चोई बहादुरपुर, नारायण नगर तहसील व जिला होशियारपुर (पंजाब) मौके से भागने का प्रयास करने लगा।

पुलिस ने आरोपी को रोकने के बाद कार की तलाशी ली तो उसमें से 5.80 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

कोर्ट में पहुंचे मामले में गवाहों के बयानों व रासायनिक प्रशिक्षणों के साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ दोष सिद्ध होने पर 4 वर्ष कारावास व 50 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...