बनखंडी में मामूली कहासुनी पर हरियाणा के पर्यटक ने स्थानीय युवक को मारा चाकू, गंभीर हालत में टांडा रैफर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कांगड़ा घूमने आए पर्यटकों ने बनखंडी में एक स्थानीय युवक को मामूली कहासुनी के चलते चाकू मार दिया जिससे स्थानीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल युवक को तुरंत उपचार हेतु डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल युवक की पहचान विकास डोगरा (20) पुत्र सुरिन्दर कुमार निवासी जटलाहड़ के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिले के हरिपुर पुलिस स्टेशन के तहत मां बगलामुखी मंदिर के नजदीक बनखंडी में एक हरियाणा नम्बर की ओडी कार में सवार 4 पर्यटकों हर्ष, हर्ष, मन्जीत और अजय ने एक स्थानीय दुकानदार पर हमला कर दिया।

घटना बुधवार दोपहर करीब 4 बजे हुई है। विकास डोगरा जोकि बनखंडी में बर्तनों की दुकान करता है, वह अपनी थार गाड़ी से घर जा रहा था। जैसे ही उसने मुख्य सड़क से नौशहरा संपर्क मार्ग की ओर गाड़ी टर्न की तो उसी समय हरियाणा नम्बर की ओडी कार देहरा की तरफ जा रही थी, जिसे ब्रेक लगानी पड़ी। इसी को लेकर दाेनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक पर्यटक ने चाकू निकालकर विकास पर हमला कर दिया जबकि अन्य पर्यटकों ने उसे बेस बैट से मारना शुरू कर दिया। चाकू लगने से विकास गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इस दौरान बीच-बचाव करने आए विकास के बड़े भाई विशाल को भी चोटें आई हैं। वहीं मौके पर मौजूद गुस्साई भीड़ ने पर्यटकों की कार के शीशे तोड़ डाले। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरिपुर पवन कुमार, रानीताल चौकी प्रभारी जगदीश चंद भी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मौके से चाकू और बेस बैट बरामद कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा उन्हें मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया। वहीं देहरा का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...