बद्दी में बन गई पाकिस्तान कॉलोनी, ऑनलाइन शॉपिंग पर ग्राहक दर्ज करा रहे ये पता, जानें क्या है ये पूरा माजरा

--Advertisement--

हिमाचल के बद्दी में है पाकिस्तान कॉलोनी? ऑनलाइन शॉपिंग पर ग्राहक दर्ज करा रहे ये पता, जानें क्या है ये पूरा माजरा

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी नालागढ़ में सोमवार को पाकिस्तान कॉलोनी की सुर्खियों ने लोगों की नींद उड़ा कर रख दी है। लंबे समय से बद्दी के साई मार्ग पर भूपनगर क्षेत्र से लोग ऑनलाइन डिलीवरी के लिए पाकिस्तान कॉलोनी का एड्रेस दर्ज करवा रहे हैं।

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पाकिस्तान कॉलोनी चर्चा में है। हालांकि, ऐसी कोई कॉलोनी बद्दी में नहीं है, लेकिन भूपनगर क्षेत्र के एक भवन में रह रहे कुछ लोग ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं तो डिलीवरी में पाकिस्तान कॉलोनी का पता दर्ज किया जा रहा है।

कुछ समय तक कुरियर डिलीवरी करने वालों को लगा कि शायद यह किसी से गलत पता लिखा गया होगा, लेकिन लंबे समय से पाकिस्तान कालोनी के पते पर ही डिलीवरी के आर्डर आने लगे हैं। इससे जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए हैं, वहीं लोग भी हैरान हैं।

अलग-अलग ऑनलाइन शापिंग कंपनियों के डिलीवरी ऑर्डर यहां पाकिस्तान कॉलोनी के पते पर आ रहे हैं। सोमवार को जब एक कुरियर कंपनी का बिल इनवाइस लोगों के मोबाइल फोन पर प्रसारित हुआ तो वे हैरान रह गए और इसके बाद हिंदू जागरण मंच की इकाई तुरंत हरकत में आई और पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी में शिकायत पत्र सौंपा। बद्दी में कई कुरियर कंपनियां कार्यरत हैं।

इन कंपनियों के कर्मचारियों का कहना है कि आनलाइन शापिंग का आर्डर देते समय ग्राहक ही अपना पता दर्ज करता है और वही पता कंपनियां इनवाइस पर दर्ज करती हैं। उन्हें भी पाकिस्तान कालोनी देखकर काफी अटपटा महसूस होता है और इसका विरोध भी कर चुके हैं। वहीं, प्रसारित हो रहे बिल पर दर्ज मोबाइल नंबर से पाकिस्तान कालोनी के बारे में जानना चाहा तो संपर्क नहीं हो पाया।

इससे जहां जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हाेने लगे हैं, वहीं लोगों की नींद भी उड़ गई है। अलग अलग कंपनियों के डिलीवरी ऑर्डर यहां पाकिस्तान कॉलोनी के पते पर एक के बाद एक पहुंच रहे हैं।

मानव शर्मा, प्रांत सचिव, हिंदू जागरण मंच के बोल 

हिंदू जागरण मंच जब हमें इस बात की जानकारी मिली तो हमें लगा कि यह किसी से गलती से हुआ होगा, लेकिन जब कुरियर कंपनियों से पता किया तो जानकारी मिली है कि इस स्थान पर इसी नाम से कुरियर जा रहे हैं। दून विधानसभा क्षेत्र की थाना पंचायत के भूपनगर क्षेत्र में बड़े भवन में कई कमरे हैं। वहां जब भी कोई कुरियर जाता है तो उस पर पता पाकिस्तान कालोनी होता है। यह कृत्य सहन नहीं होगा। इस सारे मामले की शिकायत एसपी बद्दी को दी गई है और जांच की मांग की गई है।

प्रियंक गुप्ता, डीएसपी बद्दी के बोल 

इस संबंध में अभी तक किसी की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। जैसे ही शिकायत आएगी, उचित कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...