बद्दी-नालागढ़ फोरलेन के लिए तोड़े जाएंगे 415 मकान, सरकार देगी दोगुना मुआवजा राशि

--Advertisement--

Image

बद्दी-नालागढ़, सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के बद्दी-नालागढ़ फोरलेन की जद में 415 मकान आए हैं। इन भवनों के मूल्यांकन का काम तेजी से चल रहा है। मूल्यांकन टीम इन मकानों का जो एस्टीमेट तैयार करेगी, उसकी दोगुना राशि मकान मालिकों को दी जाएगी। राष्ट्रीय प्राधिकरण विभाग इस मार्ग को 39 मीटर चौड़ा कर रहा है।

इस मार्ग के बीच में आने वाली जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है। अब जमीन पर बने मकानों का भी मूल्यांकन हो रहा है। इस मार्ग पर बद्दी से नालागढ़ तक 415 मकान आए हैं। एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर मौके पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। अभी तक 200 मकानों का मूल्यांकन का कार्य पूरा हो चुका है।

जैसे ही इन मकानों का मूल्यांकन हो जाता है तो इसकी रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। उल्लेखनीय है कि औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में भारी संख्या में उद्योग होने से राष्ट्रीय मार्ग पर यातायात की समस्या रहती है। इस समस्या को दूर करने के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने 2014 में फोरलेन की मंजूरी दी थी।

लेकिन लोगों के विरोध के चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। हरियाणा सरकार ने अपने क्षेत्र में आने वाली दिक्कतों को दूर किया, जिसके बाद बद्दी से नालागढ़ 18 किलोमीटर मार्ग पर भी निर्माण प्रक्रिया तेज हो गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...