कोविड केयर सेंटर में सेवाएं देने के लिए आगे आईं द्रोणाचार्य कॉलेज की दो प्रशिक्षु नर्सें

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

समूचे देश में हर कोई कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए अपनी सेवाएं देने के लिए आगे आ रहे हैं। वहीं निजी नर्सिंग कॉलेज योल की प्रशिक्षु नर्से भी इस दौड़ में पीछे नहीं हैं। गुरु द्रौणाचार्य कॉलेज आफ नर्सिंग योल छावनी की दो प्रशिक्षु नर्स बीएससी चतुर्थ वर्ष की कृतिका सारस्वत तथा एमएससी प्रथम वर्ष की गुंजन‌ शर्मा ने स्वेच्छा से कोविड केयर सेंटर में अपनी सेवाएं प्रदान करने की इच्छा जताई और इस पर गौरव महसूस किया।

वकौल गुंजन अौर कृतिका उन्हें यह सेवा करने का अवसर मिला है। यह नर्सिंग के पेशे में उनके लिए एक अलग ही अनुभव होगा, जिसे बखूबी फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स के रूप में निभाने के लिए कृत संकल्प हैं।

कॉलेज प्रबंध निदेशक ललित शर्मा ने बताया हिमाचल सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार द्रोणाचार्य कॉलेज के लिए यह गर्व का विषय है कि हमारी प्रशिक्षु नर्सों को इस महामारी के दौर में सेवाएं देने का मौका मिला है। मौजूदा समय में बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष की 41 प्रशिक्षु नर्सें और एमएससी प्रथम वर्ष में 14 प्रशिक्षु नर्स हैं, जो रोटेशन‌ के तौर किसी भी कोविड केयर सेंटर में सेवाएं देने को स्वेच्छा से तैयार हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...