बजट : शराब के ठेकों और टोल का होगा ई-आबंटन, जीएसटी के लिए चलेगा विशेष अभियान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

सरकार ने राज्य कर एवं आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है।

आगामी वित्त वर्ष (2026-27) के लिए खुदरा शराब की दुकानों के आबंटन की पूरी प्रक्रिया अब ई-आबंटन के माध्यम से की जाएगी।

इसी तरह, प्रदेश के टोल बैरियर के आबंटन की प्रक्रिया भी ऑनलाइन ई-आबंटन के जरिए ही संपन्न होगी। इस कदम से आबंटन प्रक्रिया में मानवीय हस्तक्षेप कम होगा और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सकेगी।

व्यापारियों और करदाताओं की सुविधा के लिए सरकार एक नया जागरूकता अभियान शुरू करने जा रही है। अभियान का नाम है जीएसटी करदाता स्वैच्छिक अनुपालन जागरूकता अभियान।

यह अभियान हर तीन महीने में एक सप्ताह के लिए चलाया जाएगा। इसके तहत करदाताओं को जीएसटी कानूनों और प्रक्रियाओं के सरल अनुपालन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...