बगलामुखी माता मंदिर कोटला में होगा श्री राधा नाम संकीर्तन एवं बरसाना रस वर्षा का आयोजन

--Advertisement--

कोटला – ब्यूरो 

राधा अष्टमी के पावन अवसर पर 15 सितम्बर, 2024 (रविवार) को श्री राधावल्लभ संप्रदाय वृंदावन और श्री हित प्रेमानंद जी के अनुयायियों द्वारा श्री राधा नाम संकीर्तन एवं बरसाना रस वर्षा का आयोजन सिद्ध शक्तिपीठ बगलामुखी माता मंदिर, कोटला (हि.प्र.) मे किया जा रहा है।

इस अवसर पर नाम संकीर्तन : प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एवं श्री राधा रानी जी का अभिषेक : दोपहर 1:30 बजे किया जाएगा। दोपहर 2:00 बजे से प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

इसके साथ ही अन्य मंगल कार्यक्रम सुबह 7:00 बजे से , श्री हित मंगलगान, श्री राधा कृपा कटाक्ष स्तोत्र, श्री हित चतुरासी, कीर्तन श्री राधा बल्लभ श्री हरिवंश, युगल ध्यान, मक्त नामावली आदि आयोजित किए जाएंगे।

श्री वृन्दावन सेवा समिति के सदस्यों ने सभी लोगों को राधा अष्टमी की बधाई देते हुए इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने और मां बगलामुखी और श्रीजी का आशीर्वाद लेने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...