घटासनी बलेरा मार्ग पर कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत

--Advertisement--

घटासनी बलेरा मार्ग पर कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत

चम्बा – भूषण गुरूंग 

घटासनी-बलेरा मार्ग पर कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह दुर्घटना घटासनी से कुछ दूरी पर स्थित वन विभाग के विश्राम गृह के समीप हुई।

मृतक की पहचान 23 वर्षीय अभिषेक पुत्र फिन्नू राम गांव गड़ाना डाकघर भराड़ी तहसील भटियात जिला चंबा के तौर पर हुई है। जबकि, कार सवार देसराज पुत्र घुरकी राम गांव बनोई डाकघर भराड़ी तहसील भटियात जिला चंबा को भी मामूली चोटें आई हैं।

कार मालिक देस राज वीरवार शाम अपनी कार नंबर एचपी-57ए-4200 में सवार होकर घटासनी से अपने घर की ओर जा रहा था। वहीं, अभिषेक बाइक नंबर पीबी-68ए-0966 पर सवार होकर जा रहा था।

इस दौरान जब कार व बाइक वन विभाग के विश्राम गृह के पास पहुंचीं तो अनियंत्रित होकर आपस में भिड़ गईं। इस दौरान बाइक सवार गंभीर घायल हो गया, जिसने उपचार के लिए पठानकोट ले जाते समय दम तोड़ दिया।

डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर के बोल 

उधर, डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होने बताया कि चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

नायब तहसीलदार ककीरा राहुल धीमान के बोल

वहीं, नायब तहसीलदार ककीरा राहुल धीमान ने बताया कि मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये फौरी राहत राशि प्रदान की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...