गणेश चतुर्थी उत्सव का भव्य समापन

--Advertisement--

कोटला – व्यूरो 

कोटला एवं त्रिलोकपुर में पिछले एक सप्ताह से चल रहे गणेश चतुर्थी उत्सव का आज भव्य समापन हो गया। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओ ने झूमते गाते हुए कोटला से दो नदी संगम तट तक भव्य शोभायात्रा निकाली।

इस दौरान गणपति बप्पा मोरया एवं जय हो गणेशा जय हो गणेशा के खूब जयकारे लगाए गए। सभी लोगों ने एक दूसरे को खूब रंग गुलाल लगाया। दो नदी संगम स्थल पर भगवान गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन किया गया।

इस अवसर पर गरी, मेवे एवं लड्डुओं का प्रसाद बांटा गया। वहीं विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों की तादाद में लोगों ने उपस्थित होकर भगवान गणेशजी के पूजन के बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...