रामदास अठावले का विवादित बयान, बोले-राहुल गांधी के खिलाफ जूते मारो आंदोलन करेंगे शुरू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि दलित समुदाय और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया राहुल गांधी के आरक्षण संबंधी बयान के खिलाफ देशव्यापी जूते मारो आंदोलन शुरू करेगी।

हाल ही में अमेरिका के जॉर्जटाऊन विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छात्रों से कहा कि कांग्रेस आरक्षण खत्म करने के बारे में तब सोचेगी जब भारत एक निष्पक्ष जगह होगी, जो उन्होंने कहा कि वर्तमान में ऐसा नहीं है।

गांधी के बयान के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अठावले ने कहा कि कोई भी दलितों, ओबीसी और आदिवासियों का आरक्षण नहीं छीन सकता और जो भी ऐसा करने का प्रयास करेगा, उससे निपटा जाएगा।

उन्होंने कहा दलित समुदाय और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरक्षण पर दिए गए बयान के खिलाफ देशभर में जूता मारो आंदोलन चलाएगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर जूते फैंके जाने चाहिए।

अठावले ने कहा कि राहुल गांधी एक बेकार आदमी है। जब भी वे इंगलैंड या अमेरिका जाते हैं, तो भारत के खिलाफ बोलते हैं।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि यह कैसे संभव है कि देश में लोकतंत्र नहीं है। अगर देश में लोकतंत्र नहीं है तो राहुल गांधी 99 सीटें कैसे जीत सकते हैं और विपक्ष के नेता कैसे बन सकते हैं।

उन्होंने कहा लोगों ने हमें जनादेश दिया है और एनडीए सरकार सभी को आगे ले जा रही है।

बता दें कि अठावले विश्व सहकारी आर्थिक मंच द्वारा आयोजित सैमिनार में भाग लेने के लिए धर्मशाला में थे, जिसमें कृषि को सहकारिता से जोड़ने, यूक्रेन और रूस, इजरायल और हमास के संदर्भ में चल रहे युद्ध परिदृश्य और भारत में आतंकवादी गतिविधियों में पाकिस्तान की संलिप्तता जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...