फोरलेन संघर्ष मंच बैनर तले शाहपुर फोरलेन प्रभावित परिवारों ने रैली निकाल कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

फोरलेन संघर्ष मंच के बैनर तले गांव छतरी से लेकर सारनु तक के फोरलेन प्रभावित परिवारों ने कोविड़ प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए द्रम्मण से शाहपुर तक रैली का आयोजन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा । वहीं मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए फोरलेन प्रभवितों ने बताया कि गांव छतरी से गांव सारनु तक बाईपास फोरलेन बनाए जाए। क्योंकि इस क्षेत्र में सड़क के दोनों तरफ दुकाने व घर बने हुए हैं तथा यह एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है। जिससे कि ज्यादातर लोगों को मानसिक व आर्थिक नुकसान हो रहा है और बेरोजगारी की भी मार लोगों पर पड़ पड़ेगी ।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र को शाहपुर विधानसभा का मुख्य क्षेत्र माना जाता है तथा ज्यादातर कार्यालय, विद्यालय ,विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज होने से इस क्षेत्र में सब बेरोजगार युवकों ने सड़क के किनारे अपना व्यवसाय शुरू किया है। जिससे वह दोबारा बेरोजगार हो जाएंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि शाहपुर एक मुख्य व्यापारिक क्षेत्र भी है जो कि इसे पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। साथ ही कुछ ऐसे परिवार भी हैं जिन्हें दोबारा विस्थापित होने का मानसिक व आर्थिक दबाव होगा । इसमें कुछ परिवार पोंग डैम व 1947 के भारत-पाकिस्तान के विभाजन के समय के विस्थापित भी हैं उनकी मानसिक परेशानी का अनुमान लगाना तो बड़ा मुश्किल होगा। जिन्होंने कितनी वेदना सहन करने के बाद यहां अपने आशियाने बनाए और अब दोबारा विस्थापित हो रहे हैं यहां जो भी परिवार व कारोबार कारोबारी प्रभावित हो रहे हैं । 

वह पहले से ही कोरोना के कारण परेशान हैं और अब एक और परेशानी ने उनको जकड़ लिया है अतः इस क्षेत्र को विस्थापन से बचाया जाना अति आवश्यक है ताकि यहां की जनता उजड़ने से बच सके। साथ ही उन्होंने कहा कि नूरपुर ,कोटला,रैत ,लदवाड़ा , मटौर इत्यादि के क्षेत्रों को बाईपास कर बचाया गया वैसे ही प्रस्तावित राजमार्ग 154 चरण 2 में संशोधन कर छतड़ी से सारनु तक के क्षेत्र को भी बाईपास कर बचाया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...