फोरलेन निर्माण में लगा ट्रक चंबी में पलटा, कोई जानी नुकसान नहीं

--Advertisement--

फोरलेन निर्माण में लगा ट्रक चंबी में पलटा, कोई जानी नुकसान नहीं

शाहपुर – नितिश पठानियां 

पठानकोट मंडी एनएच पर एक ट्रक चंबी में सड़क से नीचे लुढ़का गया ओर बुरी तरह से पलट गया। हालांकि कोई हताहत होने की खबर नहीं है। हादसे का अंदेशा तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह साढ़े 9 बजे के करीब एक ट्रक बसनुर से चंबी की ओर जा रहा था कि अचानक संतुलन बिगड़ने से पहले सड़क के साथ डंगे से टकराया फिर खाई में जा गिरा। वहीं ट्रक में चालक के साथ एक अन्य युवक मौजूद था।

वहीं स्थानीय वाहन चालकों ने ट्रक से दोनों युवकों को बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, दोनों सवारो को मामूली चोटें आई हैं।

वहीं ख़बर लिखें जाने तक ट्रक को खाई से बाहर निकालने का काम चला हुआ है। साथ ही चम्बी से बसनूर तक का रोड़ यातायात के लिए बंद किया हुआ है। स्थानीय लोग वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग कर रहे हैं।

थाना प्रभारी शाहपुर करतार सिंह ठाकुर के बोल 

थाना प्रभारी शाहपुर करतार सिंह ठाकुर के अनुसार अभी तक थाना में कोई मामला दर्ज नही है और ना ही किसी के घायल होने की कोई सूचना मिली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अवैध खदान पर कुदरत का कहर, भारी भूस्खलन में 3 लोग दबे; मूसलाधार बारिश ने रोका रेस्क्यू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में भारी बारिश...