फूड वैन में भड़की आग, धू-धू कर जली

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में रानीताल पुलिस चौकी के अंतर्गत सीरा दा भरो के नजदीक सपड़ी नामक स्थान पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी एक फूड वैन धू-धू कर जल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार फूड वैन HP18-2267 में सिलिंडर बदलने के दौरान अचानक आग भड़क गई। सिलिंडर बदलते हुए दूसरे सिलिंडर में पहले से ही गैस लीक हो रही थी।

जैसे ही गैस को जलाया गया वहां इकट्ठा हुई गैस ने आग पकड़ ली। इस दुर्घटना में करीब 4 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है जबकि फूड वैन संचालक प्रत्यूष पुत्र रविंद्र सिंह निवासी गांव दरकाटा तहसील देहरा सुरक्षित है। हादसे की जानकारी वेन संचालक द्वारा खुद ही अग्निशमन केंद्र और पुलिस चौकी रानीताल को दी गई। अग्निशमन दल तुरंत मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...