प्रोफेसर डॉक्टर संजय कुमार बेस्ट टीचर अवार्ड-2025 से सम्मानित

--Advertisement--

पूज्य गुरु संत डा. राम रहीम सिंह जी इन्सां को दिया इस सम्मान का श्रेय, बोले, पूज्य गुरु जी रहमतों से ही यह सब संभव

हिमखबर डेस्क

शिक्षाविद् प्रोफेसर डा. संजय कुमार को इंडियन सोसायटी फॉर टेक्निकल एजुकेशन (आईएसटीई) की ओर से बेस्ट टीचर अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया। डा. संजय मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के गांव ढलियारा, जिला कांगड़ा ने रहने वाले हैं।

वर्तमान में डा. संजय गुरुग्राम विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। डा. संजय कुमार डेरा सच्चा सौदा से बचपन से ही जुड़े हुए हैं। माता-पिता श्रीमती निर्मला देवी एवं मास्टर श्री रिखी राम द्वारा दिखाई गई डेरा सच्चा सौदा की राह को वे कभी नहीं भूले।

आईएसटीई फैकल्टी कंवेंशन एंड एजुकेशन इंडस्ट्री लीडर्स समिट 2025 में यह सम्मान उन्हें दिया गया। डा. संजय कुमार ने पूज्य गुरु संत डा. राम रहीम सिंह जी इन्सां को इस सम्मान का सारा श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु जी के रहमतों से भी यह सब संभव हो पाया है।

भारतीय तकनीकी शिक्षा सोसायटी (आईएसटीई) की ओर से स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बनूर की ओर से यह समारोह आयोजित किया गया। टेक्निकल एजुकेशन एवं रिसर्च के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने पर डा. संजय कुमार को बेस्ट टीचर्र-2025 अवार्ड से सम्मानित किया गया।

डा. संजय कुमार ने इस अवार्ड पर संस्थान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां की दी गई शिक्षाओं पर चलते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र में सदैव बेहतर से बेहतर काम करने का प्रयास किया है। पूज्य गुरु जी को सदा स्मरण करते हुए वे विद्यार्थियों को शिक्षा देते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...