प्रेम प्रसंग: युवक व नाबालिग छात्रा ने निगली जहरीला दवा, अस्पताल में उपचाराधीन

--Advertisement--

युवक व नाबालिग छात्रा ने निगली जहरीला दवा, अस्पताल में उपचाराधीन

हिमखबर डेस्क

थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत कलूर गांव के निकट एक युवक व नाबालिग छात्रा द्वारा जहरीली दवा खाने का मामला सामने आया है। दोनों का उपचार नादौन अस्पताल में चल रहा है जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार कलूर गांव में सड़क के निकट व्यास नदी के तट पर गांव की कुछ महिलाएं पशु चराने गई थी। इसी दौरान उन्होंने वहां एक छात्रा और एक युवक को देखा जो वहां से गुजर रहे थे। छात्र की हालत कुछ ठीक नहीं लग रही थी।

जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो उन दोनों ने बताया कि उन्होंने कोई जहरीली दवा खा ली है। इसके बाद छात्रा ने अपने घर पर इस बात की सूचना दी और महिलाओं के शोर मचाने पर वहां पहुंचे। लोगों ने दोनों को नादौन अस्पताल पहुंचाया।

पता चला है कि युवक कांगड़ा के खुंडियां क्षेत्र का है जबकि छात्रा डाडा सीबा क्षेत्र की बताई जा रही है। दोनों एक बाइक पर सवार होकर यहां पहुंचे थे पुलिस को सूचना मिलने पर उन्होंने मौका से युवक की बाइक बरामद कर ली है तथा दोनों से बयान लेकर आगे कार्रवाई की जा रही है।

थाना प्रभारी नादौन बाबूराम शर्मा के बोल

इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन बाबूराम शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कांगड़ा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...