प्रशासन ने नवरात्र में भंडारे व भगवती जागरण करवाने की दी छूट, 50 फीसद संख्‍या के साथ होगा आयोजन

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

नवरात्र के दौरान सरकार ने कोविड नियमों में राहत देते हुए अब भंडारे और भगवती जागरण करवाने की छूट दी है। 50 प्रतिशत की संख्या के साथ इनका आयोजन किया जा सकता है। मंडी प्रशासन ने इस बावत आदेश जारी कर दिए हैं। कोरोना संक्रमण के कारण प्रदेश सरकार ने भगवती जागरण सहित मंदिरों या आम लोगों की ओर से जाागरण आदि करवाने पर प्रतिबंध था। लोग भंडारे तो कर रहे थे, लेकिन पैकेट बंद प्रसाद ही बांट सकने की अनुमति थी। दो माह में कोरोना के सक्रिय मामले 200 के आसपास रह रहे हैं। वहीं प्रशासन के पास भी नवरात्र में भंडारे लगाने और भगवती जागरण आदि को लेकर मामले आ रहे थे।

उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने सभी एसडीएम को कोरोना नियमों के अनुसार भंडारे और भगवती जागरण करवाने की अनुमति देने के लिए अधिकृत किया है। इसके लिए लोगों को एसडीएम के पास लिखित आवेदन करना होगा। आवेदन में यह बताना होगा कि वह जो आयोजन करने जा रहे हैं उसके लिए  उनके पास कितना क्षेत्र है। खुले व बंद दोनों स्थानों पर संख्या के आधार पर 50 प्रतिशत लोगों को ही आने की अनुमति होगी।

आदेशों में सभी एसडीएम को अपने यहां कोरोना की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ऐसे आयोजनों को लेकर अनुमति प्रदान करने के लिए अधिकृत किया गया है। एसडीएम ऐसे आयोजनों में कोविड प्रोटोकाल से जुड़े सभी नियमों की पालना को लेकर संतुष्ट होने पर अनुमति दे सकते हैं। यदि कहीं कोरोना के मामले अधिक हैं, तो वहां पर यह आयोजन नहीं होंगे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...