प्रयास संस्था के सौजन्य से नवाही मे किया मेडिकल कैंप का आयोजन,भारी मात्रा मे लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

--Advertisement--

Image

भाम्बला- नरेश कुमार

केंद्रीय सूचना प्रसारण खेल एवं युवा मामलों के मंत्री द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना संसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के तहत प्रयास संस्था के सौजन्य से नवाही मे मेडिकल कैंप आयोजन किया गया। इस कैंप का शुंभारभ स्थानीय विधायक र्कनल इंद्र सिंह ठाकुर ने किया।

इस कैंप मे 100-150 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस कैंप के आयोजन के लिए विधायक ने सांसद अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया और मेडिकल टीम का भी आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर विधायक र्कनल इंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रयास संस्था के सौजन्य से चलाए गए इस मेडिकल कैंप के द्वारा लोगों को दवा, डॉक्टर और उपचार की सुविधा घर द्वार पर जनता को मिलना शुरू हो गई है।

उन्होंने कहा कि इस योजना में लोगों के स्वास्थ्य को जांचने की 40 रक्त जांच निशुल्क की जाएगी और उन जांचो के आधार पर अनुभवी डॉक्टरों द्वारा उपचार एवं निशुल्क दवाइयां मरीज को दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...

शिमला-ठियोग मार्ग पर अनियंत्रित होकर नाली में फंसी निजी बस, टला बड़ा हादसा

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला से ठियोग जा रही एक निजी...