प्रदेश सचिव भवानी पठानिया के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल नूरपुर ने जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल नूरपुर ने मोर्चा के प्रदेश सचिव भवानी पठानिया के नेतृत्व में जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया।मोर्चा की टीम आज विधानसभा की रिट पंचायत में थी जहां उन्होंने पांच परिवारों को राशन वितरित किया।

भवानी पठानिया ने बताया कि वो पिछले कुछ समय से युवा मोर्चा टीम के साथ इस कार्य को अंजाम दे रही है। उन्होंने कहा कि आज उसी कड़ी में उन्होंने रिट पंचायत में आज पांच परिवारों को राशन दिया और साथ ही उन्हें हेल्पलाइन नम्बर भी दिया है ताकि जब कभी भी उन्हें किसी चीज़ की जरूरत हो तो वो निसंकोच उनसे संपर्क करे।

भवानी पठानिया ने बताया कि इस कॅरोना काल में सबसे ज्यादा जरूरी है कॅरोना संक्रमित परिवारों को हौंसला देना,उन्हें यह अहसास दिलाना कि वो अकेले नहीं है,पूरा शासन-प्रशासन,समस्त जनता उनके साथ है।

उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस महामारी का बचाव मात्र यही है कि कोई भी सदस्य बेबजह घर से बाहर ना निकले और किसी कारणवश उसे बाहर जाना भी पड़े तो वो पूरी तरह एहतियात बरते।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...