प्रदेशहित के सरकार के हर फैंसले के साथ खड़ी हूँ: प्रतिभा सिंह

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने तीन विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस को दो सीटों पर मिली शानदार जीत पर खुशी जताते हुए  देहरा व नालागढ़ के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि इन उप चुनावों में लोगों ने कांग्रेस सरकार पर जो विश्वास जताया है उसके लिए कांग्रेस उनकी आभारी है।

उन्होंने हमीरपुर में पार्टी की हार पर कार्यकर्ताओं से किसी भी प्रकार से हतोत्साहित न होने का आह्वान करते हुए कहा है कि पार्टी हार के कारणों पर पूरा मंथन करेंगी और जहां कोई कमी रह गई है उसे दूर किया जाएगा।

प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके अथक प्रयासों से प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ खड़ी है। उन्होंने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश में हुए विधानसभा के सभी उप चुनावों के लिये भाजपा पूरी तरह जिम्मेदार है।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार पूरी तरह मजबूत है और अब भाजपा का सरकार को अस्थिर करने का कोई भी षड्यंत्र सफल होने वाला नही। उप चुनावों में भाजपा को मिली करारी हार से साफ हो गया है कि प्रदेश के लोग कांग्रेस के साथ खड़े है।

प्रतिभा सिंह ने पार्टी के दोनों नव निर्वाचित कांग्रेस विधायकों को उनकी जीत पर बधाई देते हुए कहा है कि क्षेत्र के लोगों ने जो विश्वास उन पर जताया है उस  पर उन्हें हर स्तर पर खरा उतरना होगा।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि वर्तमान में प्रदेश की माली वित्तीय हालात के लिए पूर्व भाजपा सरकार पूरी तरह दोषी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार को 70 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज व 12 हजार करोड़ से अधिक की देनदारियां विरासत में मिली है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना सरकार को एक बड़ी चुनोती है ।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि पिछले साल आपदा से प्रदेश को भारी नुकसान सहना पड़ा है। केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रदेश की कोई भी विशेष आर्थिक मदद नही की बाबजूद इसके प्रदेश सरकार ने अपने सीमित संसाधनों से प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देते हुए प्रदेश में  आपदा से प्रभावित पुनःनिर्माण कार्य पूरे किए। इस दौरान प्रदेश के भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार को इस आपदा से निपटने के  लिये अपना कोई भी सहयोग नही दिया।

सम्पन्न वर्ग को 125 यूनिट मुफ्त बिजली  बंद करने के सरकार के फैसले पर  प्रतिभा सिंह ने कहा कि सरकार ने इसे तर्कसंगत बनाते हुए इस योजना को गरीब परिवारों को जारी रखा है। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ असल मे गरीब व पात्र परिवारों को ही मिलना चाहिए। उन्होंने भाजपा की कटाक्ष करते हुए कहा है कि वह केवल  राजनेतिक रोटियां ही सेंकती है असल मे उन्हें न तो प्रदेश के लोगों की कोई चिंता ही है और न ही प्रदेशहित की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...