पौंग डैम बैरियर के नजदीक नाके के दौरान पुलिस ने बोलेरो गाड़ी से बरामद की 43 पेटी शराब

--Advertisement--

Image

पुलिस चौकी रे के तहत नाके के दौरान पुलिस गाड़ियों के दस्तावेज चेक कर रही थी इसी दौरान पुलिस को शक होने पर उन्होंने एक गाड़ी की तलाशी ली तो इसमें देसी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई।

ज्वाली- माध्वी पंडित

पुलिस चौकी रे के तहत नाके के दौरान पुलिस गाड़ियों के दस्तावेज चेक कर रही थी, इसी दौरान पुलिस को शक होने पर उन्होंने एक गाड़ी की तलाशी ली तो इसमें देसी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। पुलिस ने शराब व वाहन को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार तलवाड़ा की पंजाब सीमा से सटे इलाके में पौंग डैम के बैरियर के पास रविवार शाम को पुलिस ने एसआइ अशोक कुमार की अगुवाई में नाका लगाया हुआ था। नाके के दौरान सभी वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी बीच एक बोलेरो नंबर एचपी 36-डी-6942 खटियाड़ से आ रही थी, पुलिस ने इसे रोककर उसके दस्तावेज चेक करने के लिए कहा।

व्यक्ति के हाव भाव से पुलिस को शक हुआ और उन्होंने गाड़ी की तलाशी ली, जिसमें उन्हें सफलता हासिल हुई और देशी शराब मार्का वीआरवी नागपुरी संतरा की कुल 3 लाख 87 हजार मिली लीटर बरामद की गई। आरोपितों की पहचान राज कुमार निवासी तलवाड़ा तहसील मुकेरियां, थाना तलवाड़ा जिला होशियारपुर पंजाब व हरबंस सिंह वीपीओ तलवाड़ा तहसील मुकेरियां, पीएस तलवाड़ा जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है।

उधर डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा का कहना है कि नाके में चेकिंग के दौरान देशी शराब मार्का वीआरवी नागपुरी संतरा के 43 बाक्स बरामद हुए हैं। पुलिस ने शराब की खेप व वाहन के कब्जे में ले लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...