पौंग झील में मछुआरों के जाल में फंस गई पोलिंग पार्टी की नाव

--Advertisement--

Image

कांगड़ा जिले में पौंग झील में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। टापू पर स्थित सथ कुठेड़ा-105 मतदान केंद्र में मतदान करवाने के बाद लौट रही पोलिंग पार्टी की नाव झील में मछलियों के जाल में फंस गई। जलाशय किनारे पहुंचने से 50 मीटर पहले नाव चालक नानक चंद ने साहस का परिचय देते हुए अंधेरे में जलाशय में उतरकर जाल काटा। 

ज्वाली- अनिल छांगू

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पौंग झील में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। टापू पर स्थित सथ कुठेड़ा-105 मतदान केंद्र में मतदान करवाने के बाद लौट रही पोलिंग पार्टी की नाव झील में मछलियों के जाल में फंस गई।

जलाशय किनारे पहुंचने से 50 मीटर पहले नाव चालक नानक चंद ने साहस का परिचय देते हुए अंधेरे में जलाशय में उतरकर जाल काटा। इसके बाद पोलिंग टीम को सुरक्षित जलाशय किनारे पहुंचाया। इससे पहले शनिवार को वहां रहने वाले कुल 96 मतदाताओं में से 66 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

टापू पर स्थित सथ कुठेड़ा-105 मतदान केंद्र में 36 पुरुष व 30 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। मतपेटियों को मतगणना केंद्र देहरी में सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया।

टीम में पीआरओ संदीप कुमार, पोलिंग ऑफिसर रवि कुमार, पृथी चंद, रविकांत व स्वास्थ्य कर्मी आशा देवी शामिल थे। पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि अंधेरे में बोट के जाल में फंसने से डर का आभास हुआ। बोट चालक की समझदारी से वो इस मुसीबत से बाहर निकल आए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली में मंडी जिला के 399 युवा अभ्यर्थी हुए शामिल

हिमखबर डेस्क  सेना भर्ती कार्यालय मंडी की वर्ष 2025-26 की...

भाजपा की विरासत से बिगड़ी प्रदेश की आर्थिक हालत, झूठ फैला रहे जयराम: विनय कुमार

हिमखबर डेस्क  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री...