
धर्मशाला; राजीव जसवाल
पूर्व सैनिकों ने हिमाचल पुलिस में नियुक्ति आरक्षण में 2 ,3 वर्ष की आयु में छूट देने हेतु मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है रविवार को मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए बताया कि 2019 में हिप्र- पुलिस विभाग में रिक्त पड़े पदों की भर्ती कोविड 19 की बजह से सम्भव न हो पाई। वर्तमान समय मे यह भर्ती हर जिले मुख्यालय में कई जा रही है। जिसे हर एक नए कैंडिडेट को 2-3 वर्ष की छूट दी जा रही है । लेकिन पूर्व सैनिकों को इसमे कोई छूट नहीं दी गई। जिससे कई योग्य पूर्व सैनिक आयु वर्ग की छूट न मिलने से बाहर जो गए।जिससे पूर्व सैनिकों में काफी रोष है।पूर्व सैनिक सुनील धीमान सहित कई पूर्व सैनिकों ने बताया कि पूर्व सैनिक पुलिस भर्ती में स्थान न मिलने से अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है।उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों ने अपने परिवारों को छोड़ कर देश की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है । उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पूर्व सैनिकों को उनके आरक्षण के तहत आयु सीमा में 2-3 वर्ष की छूट दी जाए।
