
पालमपुर- बर्फू
न्यूगल पुल मैंझा में वीरवार को बाइक फिसलने से युवक की मौत हो गई है। मृत युवक की पहचान 20 वर्षीय अक्षय कुमार निवासी संगल पंचायत के रूप में हुई है। अक्षय पालमपुर से धर्मशाला की ओर जा रहा था। हादसे के बाद युवक बेहोश हो गया था और शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं था।
राहगीरों ने उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद अक्षय को डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया लेकिन नगरोटा बगवां के निकट दम तोड़ दिया।
डीएसपी पालमपुर गुरबचन सिंह ने घटना जी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा छानबीन शुरू कर दी है।
