पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला : राजस्थान के रवि ने थाने में आकर किया आत्मसमर्पण

--Advertisement--

Image

सोलन, 01 सितम्बर – जीवन वर्मा

हिमाचल के बहुचर्चित पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में राजस्थान के एक व्यक्ति ने  सोलन जिला के अर्की पुलिस थाना में आकर आत्मसमर्पण किया है। आरोपी ने आकर खुद को  पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने हिमाचल पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में लाखों की लेनदेन की थी। आरोपी की पहचान राजस्थान चुरू निवासी रवि शर्मा के रूप में हुई है। आरोपी ने लेनदेन का खुलासा किया है।

मामले में सोलन जिला से 20 गिरफ्तारियां हो चुकी है  इसमें 12 अभ्यर्थी भी शामिल है। इन 12 अभ्यर्थियों को दोबारा हुई लिखित परीक्षा के लिए अयोग्य करार दिया गया।

उधर सोलन के एसपी ने बताया कि आरोपी ने अर्की थाने में आत्मसमर्पण किया है।  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगामी जांच जारी कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...